
अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 325 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
अररिया जिले के कुर्साकांटा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 325 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर 16 जुलाई की सुबह स्टैंड चौक के पास वाहन जांच के दौरान एक उजले रंग की स्कॉर्पियो (BR11BT7637) को रोका गया। पुलिस को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
वाहन की तलाशी में प्लास्टिक के 9 बोरों में कुल 325 किलोग्राम गांजा, एक Realme स्मार्टफोन तथा स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 120/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. शमीम (47 वर्ष), पिता मो. लहेरी, निवासी फलका बाजार वार्ड-11, थाना फलका, जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।
बरामदगी:
325 किलोग्राम गांजा
एक Realme स्मार्टफोन
स्कॉर्पियो (BR11BT7637)
#Araria #Kursakanta #BiharPolice #GanjaSeized #DrugSmuggling #BreakingNews #ArariaNews #BiharNews #CrimeNews #NDPS
Araria, Araria | Jul 16, 2026