
*एनटीपीसी तथा एनपीसी का फ्लाई ऐश से जनजीवन प्रभावित वार्ड पार्षदों ने संबंधित विभागों को दिया आवेदन।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*बारुण नगर पंचायत 1 जुलाई 2026*
मुख्य सड़क पर भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने बारुण नगर पंचायत को आंदोलन की राह पर धकेल दिया है।।
बारुण बाईपास रोड के निर्माण कार्य में हो रही अत्यधिक देरी के कारण NTPC व NPGC के भारी वाहन रोजाना मुख्य बाजार से होकर गुजर रहे हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
आज बारुण नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों के पार्षदों ने संबंधित विभागों को ईमेल के माध्यम से संयुक्त आवेदन भेजकर तत्काल इन सभी समस्याओं को दुर करने की मांग की है। पार्षदों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो वे बारुण की जनता के साथ मुख्य सड़क पर धरना देकर अपना आंदोलन शुरू कर देंगे।।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से छोटे वाहन चालकों व पैदल यात्रियों की जान प्रतिदिन खतरे में पड़ रही है। कई गंभीर दुर्घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं।।
*पार्षदों का संदेश* :
“जनता की सुरक्षा हमार कर्तव्य है। बाईपास रोड का काम तुरंत पूरा हो तथा सभी प्रकार के नियम का पालन करते हुए फ्लाई ऐश लदी गाड़ियां गुजरे।
स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग अब इस मुद्दे पर क्या कार्रवाई करते हैं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। बारुण की जनता अब तेजी से समाधान की उम्मीद कर रही है।।
*Job के लिए संपर्क करें-:*
बारुण में एजेंसी में जब हेतु दो लोगों की आवश्यकता है।।
नोट - केवल बारुण प्रखंड और डेहरी के आसपास के लोग ही कॉल करें ।।9934061913