डीएम की संवेदनशीलता: दिव्यांग मुबीन को मिली नई ट्राइसायकिल, 5 वर्षीय मासूम के स्कूल में दाखिले के निर्देश
बहराइच, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की जनसुनवाई में संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जहां नाज़िरपुरा निवासी दिव्यांग मुबीन बेग को त्वरित कार्रवाई करते हुए नई ट्राइसायकिल प्रदान की गई।
मुबीन ने प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अपनी 3 साल पुरानी ट्राइसायकिल के जर्जर होने और आवागमन में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी थी। डीएम ने शिकायत सुनते ही तत्काल दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को फोन कर मौके पर ट्राइसायकिल मंगवाई और फरियादी को सौंपी।
इसके अलावा, मुबीन के साथ आए 5 वर्षीय मासूम आज़म की शिक्षा-दीक्षा की सुध लेते हुए डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को बच्चे का किसी विद्यालय में दाखिला कराने के निर्देश दिए।