राजस्थान में 31 जुलाई तक करा लिए जाएंगे पंचायत चुनाव, सरकार तैयारियों में जुटी : मंत्री ओटाराम देवासी
ओटाराम देवासी ने कहा है कि राजस्थान में पंचायत चुनाव 31 जुलाई तक करा लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार चुनावी तैयारियों को लेकर गंभीर है और निर्धारित समय सीमा में पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं पर काम किया जा रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार को 31 जुलाई तक पंचायत और निकाय चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।
मीडिया हाउस सांचाैर
Sanchore, Jalor | Jun 18, 2026