
बड़ा गांव सरवर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली भव्य तिरंगा रैली।
दैनिक वीरधरा राजस्थान। श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाईमाधोपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव सरवर में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश मीणा ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया।
रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जो बड़ागांव सरवर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। रैली में विद्यालय के समस्त स्टाफ साथी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा”, “भारत माता की जय” सहित अनेक देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
रैली के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया। वहीं गांव के ग्रामीणों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विद्यालय परिसर से निकली तिरंगा रैली ने पूरे गांव में एकता, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश पहुंचाया। विद्यालय परिवार के इस आयोजन की ग्रामीणों ने सराहना की।
रैली में हेमराज दीक्षित, रामस्वरूप रेगर, शिवराज मीणा, सुरेश बेरवा, उम्मेद गुर्जर, कमलेश मेहरा, कनकलता कुर्मी, सीमा वर्मा, गीता पाटीदार, प्रीतम वर्मा, मुकेश गुर्जर, सतनारायण मीणा, अतुल जैन, विजय पूनिया आदि स्टाफ सदस्य रैली में शामिल हुए।