शिवलालपुर चुंगी के समीप लिकर किला में एसी फटने से लगी आग फायर टीम की सूझबूझ से ज्यादा नही हुआ नुकसान
रामनगर के शिवलालपुर चुंगी के समीप होंडा शोरूम के पास स्थित लिकर किला में अचानक एसी फटने के बाद आग लग गई, आग लगने कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर आसानी से काबू पा लिया,फायर टीम की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और आग लगने से ज्यादा नुकसान नही हुआ है फिलहाल दमकल विभाग घटना कि जांच मे जुटा।