
अरुणाचल प्रदेश में 40-50km अंदर चीनी सैनिक घुसे! कांग्रेस के दावे पर भारतीय सेना ने कहा- दावे वाला वीडियो फर्जी, 2023 के प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी की छेड़छाड़ #ArunachalPradesh इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने भारत-चीन सीमा (LAC) वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ टकराव को लेकर बड़ा बयान दिया है।कांग्रेस लगातर अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ (Chinese incursion in Arunachal) करने और जमीन कब्जा करने का आरोप लगा रही है।एक वायरल वीडियो के आधार पर कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में 40-50km अंदर चीनी सैनिकों के घुसने का दावा किया पर भारतीय सेना (Indian Army) का बयान आ गया है।अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोसिराम सिरम (Bosiram Siram) ने दावा किया है कि अपर सुबनसिरी जिले में चीन के सैनिक भारतीय सीमा के 40-50 किलोमीटर अंदर तक घुस आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी सैनिकों की गतिविधियों से स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वीडियो में अरुणाचल प्रदेश में चीनी कब्जे और भारतीय सैनिकों को जरूरी सामान नहीं मिलने से जुड़े बयान गलत तरीके से जोड़े गए हैं। सेना ने कहा कि वीडियो अक्टूबर 2023 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस से छेड़छाड़ करके बनाया गया है।सिरम के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया 26 से 29 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था। इसमें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री तांगा बयालिंग और अपर सुबनसिरी के सांसद जारोडुम क्री भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने ईटानगर से नाचो होते हुए लाइमकिंग और तक्षिंग तक जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत की थी। की। सिरम ने दौरे के बाद कहा कि सीमा पर चीनी सैनिकों की गतिविधियों की जांच होनी चाहिए।
चीन भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर पाएगाः अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री
अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग ने कहा कि चीन भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर पाएगा और अतिक्रमण की खबरें अफवाह हैं।अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि पहले अरुणाचल प्रदेश को भारत का आखिरी राज्य कहा जाता था, लेकिन अब यह देश का पहला राज्य है। जो गांव देश का अंतिम गांव था वो अब देश का पहला गांव बन गया है। सीमा पर सेना के जवानों के साथ अरुणाचल प्रदेश की जनता चट्टान की तरह खड़ी है।
https://www.facebook.com/professional_dashboard/collaborations/?collabs_ref=copied_link_from_post_composer&highlighted_inviter_id=2089519714677433
Lormi, Mungeli | Oct 29, 2026