Vande Bharat news:प्रवीण कुमार /ब्रेकिंग अपडेट पलवल :भाजपा पलवल की जिला मीडिया टीम में दो नई नियुक्तियां
पलवल, 23 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी पलवल के जिला मीडिया प्रभारी सागर चौहान ने जिला मीडिया टीम में दो नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष विपिन बैंसला एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल के परामर्श से प्रेमशंकर एडवोकेट और हेमंत राजपूत को जिला मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी की ओर से जारी पत्र में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से भाजपा की नीतियों, विचारधारा एवं संगठनात्मक कार्यों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है।
जिला मीडिया प्रभारी सागर चौहान ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी जिला भाजपा की मीडिया गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Hodal, Palwal | Aug 23, 2026