Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

नगर पंचायत बंजार में भाजपा की ऐतिहासिक विजय, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर : विधायक सुरेंद्र शौरी बंजार, दिनांक 22 जून 2026 नगर पंचायत बंजार में अध्यक्ष पद पर श्रीमती धनवंती देवी तथा उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती बीना देवी के निर्वाचित होने पर विधायक बंजार श्री सुरेंद्र शौरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधायक श्री शौरी ने कहा कि नगर पंचायत बंजार में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की यह शानदार विजय क्षेत्र की जनता द्वारा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और सुशासन के प्रति व्यक्त किए गए विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और विकास कार्यों की अनदेखी के खिलाफ जनता का स्पष्ट जनादेश भी है। उन्होंने कहा कि बंजार की जनता ने एक बार फिर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति को समर्थन दिया है। यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन की मजबूती और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। श्री शौरी ने विश्वास व्यक्त किया कि नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती धनवंती देवी एवं उपाध्यक्षा श्रीमती बीना देवी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर पंचायत बंजार के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं सम्मानित मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सदैव जनता की सेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। विजयी भाजपा – विकसित बंजार जनता का विश्वास, भाजपा के साथ।

Kullu, Kullu | Jun 23, 2026