Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm

बक्सर प्रधान डाकघर में शुरू हुआ दूसरा आधार सेवा केंद्र, अब सुबह 8 से रात 8 बजे तक मिलेगी डाक बुकिंग की सुविधा बक्सर । भारतीय डाक विभाग "डाक सेवा जन सेवा" के संकल्प के तहत आम नागरिकों को बेहतर, त्वरित एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठा रहा है। इसी क्रम में बक्सर प्रधान डाकघर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए एक अतिरिक्त आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। साथ ही स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल एवं अन्य डाक बुकिंग सेवाओं का समय भी बढ़ाकर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया गया है। डाक अधीक्षक, बक्सर प्रमंडल कुमारी सरिता ने बताया कि प्रधान डाकघर में पहले से संचालित आधार सेवा केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आधार नामांकन एवं अपडेट संबंधी सेवाओं का लाभ ले रहे थे। बढ़ती मांग को देखते हुए एक और आधार सेवा केंद्र शुरू किया गया है, जिससे लोगों को कम समय में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। नए केंद्र पर नया आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल तथा बायोमेट्रिक अपडेट सहित सभी आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में बक्सर प्रमंडल के अन्य डाकघरों में भी आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को अपने नजदीकी डाकघर में ही आधार संबंधी सभी सुविधाएं मिल सकें। डाक अधीक्षक ने बताया कि आम जनता, व्यापारियों, विद्यार्थियों और ई-कॉमर्स ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बक्सर प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल एवं अन्य डाक बुकिंग सेवाओं का समय बढ़ाकर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया गया है। इससे अब नागरिक लगातार 12 घंटे तक इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। विस्तारित समय का लाभ विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों को मिलेगा। उन्होंने भारतीय डाक विभाग की भारत डाक फ्रेंचाइजी योजना 2.0 की जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना बेरोजगार युवाओं और उद्यमियों के लिए स्वरोजगार का बेहतर अवसर है। इसके तहत इच्छुक व्यक्ति स्पीड पोस्ट, पार्सल और अंतरराष्ट्रीय डाक की बुकिंग एवं डिलीवरी सेवाओं से जुड़कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। विभाग की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार फ्रेंचाइजी धारकों को 7 से 30 प्रतिशत तक आकर्षक कमीशन प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने शिक्षित युवाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं छोटे उद्यमियों से इस योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर भारत अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की। कुमारी सरिता ने कहा कि भारतीय डाक विभाग अब केवल डाक वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि आधार, बैंकिंग, बीमा, पार्सल एवं डिजिटल सेवाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा और संतुष्टि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बक्सर प्रमंडल के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से डाकघरों में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

Buxar, Buxar | Jul 2, 2026

MORE NEWS

भगवान वामन मंदिर परिसर में जले खुशियों के दीप, घोषणा के स्वागत में मनाया गया दीपोत्सव

वामन ग्लोबल फाउंडेशन ने दीप जलाकर जताई प्रसन्नता, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

कल्लू राय बोले- यह आस्था और जनभावना की जीत, प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया ऐतिहासिक फैसला

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भगवान वामन मंदिर को जेल परिसर से बाहर स्थानांतरित किए जाने की घोषणा के स्वागत में शुक्रवार को वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया गया. मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर अपनी खुशी व्यक्त की. इस अवसर पर सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार राय उर्फ कल्लू राय ने की. उन्होंने कहा कि भगवान वामन मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी भावना का सम्मान हुआ है. यह निर्णय बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी लोग आगे भी सहयोग करते रहेंगे.

फाउंडेशन के सदस्य प्रेम कुमार मिश्रा ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है. उन्होंने कहा कि भगवान वामन की नगरी बक्सर को इस निर्णय से नई पहचान मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान वामन की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और मंदिर के शीघ्र विकास की कामना की. कार्यक्रम में अविनाश राय, राहुल राय, राकेश सिंह, सागर सिंह, मुकेश राम, मुकेश सिंह सहित वामन ग्लोबल फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस ऐतिहासिक निर्णय के प्रति खुशी जताई.

भगवान वामन मंदिर परिसर में जले खुशियों के दीप, घोषणा के स्वागत में मनाया गया दीपोत्सव वामन ग्लोबल फाउंडेशन ने दीप जलाकर जताई प्रसन्नता, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह कल्लू राय बोले- यह आस्था और जनभावना की जीत, प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया ऐतिहासिक फैसला बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भगवान वामन मंदिर को जेल परिसर से बाहर स्थानांतरित किए जाने की घोषणा के स्वागत में शुक्रवार को वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया गया. मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर अपनी खुशी व्यक्त की. इस अवसर पर सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार राय उर्फ कल्लू राय ने की. उन्होंने कहा कि भगवान वामन मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी भावना का सम्मान हुआ है. यह निर्णय बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी लोग आगे भी सहयोग करते रहेंगे. फाउंडेशन के सदस्य प्रेम कुमार मिश्रा ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है. उन्होंने कहा कि भगवान वामन की नगरी बक्सर को इस निर्णय से नई पहचान मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान वामन की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और मंदिर के शीघ्र विकास की कामना की. कार्यक्रम में अविनाश राय, राहुल राय, राकेश सिंह, सागर सिंह, मुकेश राम, मुकेश सिंह सहित वामन ग्लोबल फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस ऐतिहासिक निर्णय के प्रति खुशी जताई.

Buxar, Buxar | Jul 3, 2026

आरओबी संकट पर विधायक आनंद मिश्र ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की उठाई मांग

- क्षतिग्रस्त रेल उपरिगामी पुल से ठप हुई आवाजाही, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों की बढ़ी परेशानी
- रेल मंत्रालय से समन्वय कर शीघ्र मरम्मत कराने और अस्थायी व्यवस्था बहाल करने का किया आग्रह

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी रोड स्थित नवनिर्मित रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) के क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न आवागमन संकट को लेकर बक्सर विधायक आनंद मिश्र ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा है कि पुल बंद होने से लाखों लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है और मरम्मत पूरी होने तक इटाढ़ी रेलवे गुमटी (गेट संख्या 70B/T) को अस्थायी रूप से चालू कराया जाना जनहित में आवश्यक है.

विधायक ने अपने पत्र में बताया कि उन्होंने 18 जून 2026 को ही पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र भेजकर इटाढ़ी रेलवे गुमटी को अस्थायी रूप से खोलने का अनुरोध किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है. इसके कारण पूरे क्षेत्र का यातायात वैकल्पिक मार्गों पर निर्भर हो गया है.

उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने से प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है. हाल ही में एक भारी ट्रक पलट जाने से घंटों तक आवागमन बाधित रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. विद्यालय खुलने के बाद प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं को शहर आना-जाना पड़ता है, जबकि मरीजों को लेकर आने वाली एम्बुलेंस भी जाम में फंस रही हैं, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.

पत्र में विधायक ने यह भी उल्लेख किया है कि तकनीकी कारणों से पुल की मरम्मत और पुनः सुरक्षित संचालन में दो से तीन माह अथवा उससे अधिक समय लग सकता है. ऐसी स्थिति में यदि कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों की कठिनाइयां और बढ़ जाएंगी.

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड से समन्वय स्थापित कर आरओबी की मरम्मत एवं पुनर्संचालन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराया जाए. साथ ही मरम्मत पूरी होने तक सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इटाढ़ी रेलवे गुमटी (गेट संख्या 70B/T) को अस्थायी रूप से चालू कराने की पहल की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके.

विधायक आनंद मिश्र ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का त्वरित हस्तक्षेप लाखों नागरिकों को राहत पहुंचाएगा और बक्सर में सामान्य जनजीवन को जल्द पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

आरओबी संकट पर विधायक आनंद मिश्र ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की उठाई मांग - क्षतिग्रस्त रेल उपरिगामी पुल से ठप हुई आवाजाही, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों की बढ़ी परेशानी - रेल मंत्रालय से समन्वय कर शीघ्र मरम्मत कराने और अस्थायी व्यवस्था बहाल करने का किया आग्रह बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी रोड स्थित नवनिर्मित रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) के क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न आवागमन संकट को लेकर बक्सर विधायक आनंद मिश्र ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा है कि पुल बंद होने से लाखों लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है और मरम्मत पूरी होने तक इटाढ़ी रेलवे गुमटी (गेट संख्या 70B/T) को अस्थायी रूप से चालू कराया जाना जनहित में आवश्यक है. विधायक ने अपने पत्र में बताया कि उन्होंने 18 जून 2026 को ही पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र भेजकर इटाढ़ी रेलवे गुमटी को अस्थायी रूप से खोलने का अनुरोध किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है. इसके कारण पूरे क्षेत्र का यातायात वैकल्पिक मार्गों पर निर्भर हो गया है. उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने से प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है. हाल ही में एक भारी ट्रक पलट जाने से घंटों तक आवागमन बाधित रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. विद्यालय खुलने के बाद प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं को शहर आना-जाना पड़ता है, जबकि मरीजों को लेकर आने वाली एम्बुलेंस भी जाम में फंस रही हैं, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. पत्र में विधायक ने यह भी उल्लेख किया है कि तकनीकी कारणों से पुल की मरम्मत और पुनः सुरक्षित संचालन में दो से तीन माह अथवा उससे अधिक समय लग सकता है. ऐसी स्थिति में यदि कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों की कठिनाइयां और बढ़ जाएंगी. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड से समन्वय स्थापित कर आरओबी की मरम्मत एवं पुनर्संचालन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराया जाए. साथ ही मरम्मत पूरी होने तक सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इटाढ़ी रेलवे गुमटी (गेट संख्या 70B/T) को अस्थायी रूप से चालू कराने की पहल की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके. विधायक आनंद मिश्र ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का त्वरित हस्तक्षेप लाखों नागरिकों को राहत पहुंचाएगा और बक्सर में सामान्य जनजीवन को जल्द पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Buxar, Buxar | Jul 3, 2026