*ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02*
*डीएसटी की कार्रवाई*
*10 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 07 जुलाई 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को उदयपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर थाना शंभूपुरा के सुपुर्द किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 अभियान के तहत अधिक से अधिक ईनामी आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता कांस्टेबल अरविंद,कृष्ण कांत, अशोक,देवेंद्र, सुरेश सुंडा,रामकेश, शिशपाल,जगदीश की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर द्वारा एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस के मामले में ₹10,000 का इनामी आरोपी संपत पिता दूदा डां