कैथून थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 7 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी बाबूलाल उर्फ छगनलाल भील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2019 से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार फरार चल रहा था। पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कैथून पुलिस टीम ने उसे दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में ला दिया।
Ladpura, Kota | Jun 2, 2026