
सड़क, बिजली, बंद पड़ी तीसरी आंख को लेकर सीएलजी की बैठक में उठे सवाल।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। आगामी त्यौहारों को लेकर थाना परिसर में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित। बैठक के अंतर्गत आमजन द्वारा विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, उपखंड मुख्यालय पर अटल पथ का निर्माण कार्य अधर धार में झूल रहा है। ठेकेदार द्वारा पुरानी सड़क को तोड़ दिया गया अब आमजन धूल मिट्टी खाने को मजबूर हो रहे हैं, आये दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं आखिर कब बनेगी यह सड़क, साथ नेशनल हाईवे ब्रिज लोगो के लिए कब खोला जायेगा। सड़क निर्माण के नाम पर बिजली विभाग द्वारा आए दिन घंटों घंटों बिजली कटौती की जा रही, दिन में कटौती तो समझ में आती है पर रात्रि में दस ग्यारह बजे कटौती समझ से परे है।
बैठक के अंतर्गत उपखंड मुख्यालय पर तीसरी आंख को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाये सीसीटीवी को अभय कमांड से जोड़ने पर मंथन हुआ। लोगों बताया कि पूर्व में क्षेत्र में चयनित स्थानों पर पोल लगाकर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए जो आज तक बंद पड़े हैं।जिनकी सुध कब ली जाएगी या कागजों में ही सीमित रहेगी योजना। क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की घटनाओं को लेकर भी लोगों ने इन पर अंकुश लगाने की मांग की। बैठक में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ हेलमेट की अनिवार्यता पर पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की आप का जीवन अनमोल है आप दो पहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट अवश्य लगाये।तथा बढ़ते नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम बढ़ाने की बात कही लोगो ने कहा कि इन दिनों क्षेत्र में नशे का कारोबार फल फूल रहा है युवा पीढ़ी नशे की लत मे। प्रशासन द्वारा मात्र छोटे लोगों पर कार्रवाई करके बड़े नशे के कारोबारी को बचाया जा रहा है। आखिर इन लोगों को किनका संरक्षण मिल रहा है। जिसे लेकर प्रशासन ने कहा कि किसी भी नशे के कारोबारी को नहीं बक्शा जायेगा। इस दौरान आमजन से पुलिस को सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील भी की गई।
साथ ही विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में डिप्टी उदय सिंह चूंडावत, थाना प्रभारी तुलसीराम प्रजापत सहित अन्य अधिकारी एवं सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।