राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान के लिए चम्बल संभाग से रक्तदान महादान समिति के देवेंद्रप्रताप शिवहरे और दीपक शर्मा का चयन👇
11 से 13 सितंबर को अयोध्या में आयोजित होगा रक्तवीरों का राष्ट्रीय महाकुंभ।
राष्ट्रीय सम्मान के लिए देश के सभी राज्यों से लगभग 172 सर्वश्रेष्ठ रक्तसेवकों का चयन किया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश से कुल 07 एवं चम्बल सम्भाग से प्रमुख रूप से दो रक्तसेवकों के नाम का चयन सुनिश्चित किया गया है, जिनमें मुरैना जिले से रक्तसेवक देवेंद्र प्रताप शिवहरे व् दीपक शर्मा का नाम प्रमुख रूप से शामिल है, राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित ये दोनों ही रक्तसेवक संस्था रक्तदान महादान समिति द्वारा संचालित देश के प्रथम व् एकमात्र निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर के प्रतिनिधि हैं।👇 Morena Breaking Hello morena Bol Morena Royal's Club Morena
Morena, Morena | Sep 10, 2026