13 साल से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार, मिहिजाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जामताड़ा जिले में मिहिजाम पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक लाल वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, मिहिजाम थाना कांड संख्या 80/2012 के नामजद आरोपी राजेश शर्मा करीब 13 वर्षों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई में एएसआई सूबेदार प्रसाद यादव, एएसआई सोनेलाल किस्कू, हवलदार उमेश राय समेत पुलिस टीम के जवानों की अहम भूमिका रही।
📍 रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल
#Jamtara #Mihijam #JharkhandNews #PoliceAction #CrimeNews