
सेक्टर-11 डी में केनोपी एवं बेंचों का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई गति
फरीदाबाद, 21 अगस्त A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ सेक्टर-11 डी में विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं की कड़ी में शुक्रवार को पार्क में नवनिर्मित केनोपी एवं बेंचों का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय मंत्री श्री विपुल गोयल के सहयोग तथा पार्षद श्री मुकेश अग्रवाल के प्रयासों से किया गया।
पंडित लालजी शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ केनोपी का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर-11 डी पॉकेट के अजय चौधरी, हितेश शर्मा, पंकज पारिख, रवि चोपड़ा, अनिल छाबड़ा, हरनेक सिंह, जय प्रकाश, विक्रम लोचिब, विजय उर्फ मोनू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता ऋषिपाल, अजय चौधरी एवं पार्षद मुकेश अग्रवाल ने पॉकेट के निवासियों से एक परिवार की तरह आपसी एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं क्षेत्र की मातृशक्ति द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को पार्षद मुकेश अग्रवाल ने जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
स्थानीय निवासियों ने सेक्टर में नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए किए जा रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री विपुल गोयल एवं पार्षद मुकेश अग्रवाल का आभार जताया।