#साइबर ठगी के 44 हजार रुपये पीड़ित को वापस
#रेवती,बलिया।
थाना रेवती पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के 44,000 रुपये वापस कराए हैं। शिकायतकर्ता ज्ञान प्रकाश सिंह गौतम पुत्र धीरेन्द्र नाथ सिंह निवासी श्रीनगर ने 5 अक्टूबर 2025 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उनके बैंक खाते से फर्जी तरीके से 85,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे।
एसपी ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के निर्देशन में रेवती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर ठगी की 44,000 रुपये की राशि 23 जून 2026 को पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
शिकायतकर्ता ने थाना रेवती व बलिया पुलिस की प्रशंसा कर आभार जताया। टीम में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, उ0नि0 सचिन सरोज, क0आ0 योगेन्द्र, का0 शिव प्रसाद व धर्मेन्द्र यादव शामिल रहे।