*डी.एस.टी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त कार्यवाही*
*पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ के हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद*
*हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध हत्या ,डकैती, मारपीट ,चोरी ,हत्या के प्रयास आदि के 18 प्रकरण दर्ज*
*आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली*
चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। डीएसटी एवं पुलिस थाना शंभपुरा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ हिस्ट्रीशीटर प्रभुसिंह पिता गुमान सिंह निवासी लालजी का खेडा के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किये। आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा व डी.एसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में जिला विशेष टीम की सूचना पर थानाधिकारी शंभूपुरा धर्मराज मीना