चित्तौड़गढ़ में अफीम किसानों का ऐतिहासिक पैदल मार्च, हजारों किसानों ने लिया हिस्सा, आमरण अनशन शुरू।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। अफीम किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के नेतृत्व में विशाल पैदल मार्च निकाला गया। सांवलियाजी अस्पताल से जिला कलेक्ट्रेट तक निकले इस शांतिपूर्ण मार्च में हजारों किसानों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में किसान हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे।
कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद किसानों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही मांगों के समाधान तक किसान नेताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 4, 2026