गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेदा गांव की रहने वाली माही कुमारी (पिता – जगदीश दास) एवं गीतांजली कुमारी (पिता – राजदेव दास) सोमवार, 1 जून 2026 को शाम लगभग 4 बजे एक साथ घर से निकली थीं। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है।परिजन अपने स्तर से लगातार दोनों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस घटना से परिवार के सदस्य काफी चिंतित हैं और उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।यदि किसी व्यक्ति को माही कुमारी और गीतांजली कुमारी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया मोबाइल नंबर 7294814093 पर संपर्क कर सूचना दें।आपकी एक छोटी-सी जानकारी परिवार को उनकी बेटियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
#highlights
#jharkhand
#giridihjharkhand
#Tisriखबर