23 अक्टूबर से मथुरा में होगी श्रीमद्भागवत कथा, श्री सरजूदासजी महाराज ने बीकानेर के देवी-देवताओं को अर्पित की निमंत्रण पत्रिका
श्री हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन में देशभर से दुर्लभ संतों का मिलेगा सान्निध्य, बीकानेर से सैकड़ों श्रद्धालु आयोजन में होंगे शामिलबीकानेर। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज द्वारा गुरुदेव श्रीश्री 108 महंत श्री श्यामदास जी महाराज (त्यागी बाबा) की प्रथम पुण्यतिथि पर मथुरा में श्रीमद्भागवत कथा, श्री हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि परम पूज्य श्री सियाराम जी महाराज की कृपा एवं पूज्य गुरुदेव श्री रामदास जी महाराज के सान्निध्य में मथुरा के श्री बहुलावन बाटी स्थित श्री सीताराम मंदिर महावीर बाग में यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन श्री वृंदावन धाम, मथुरा के डॉ....