
कानपुर में ट्रेन धीमी होते ही यात्रियों के मोबाइल पर झपट्टा, GRP ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार!
📍 कानपुर | Ground Zero News
कानपुर में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बाबूपुरवा की सफेद कॉलोनी निवासी शादाब खान उर्फ साहिल, अरबाज और मोहम्मद आसिफ उर्फ ब्रावो के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ट्रेन के धीमे होते ही खिड़की या दरवाजे के पास बैठे यात्रियों को निशाना बनाते थे। झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के बाद फरार हो जाते थे।
जीआरपी ने रविवार को हरिसगंज पुल के पास टाटमिल जाने वाले कच्चे रास्ते से तीनों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी करीब 20 से 21 वर्ष के हैं और कानपुर सेंट्रल में दर्ज अलग-अलग मुकदमों से भी संबंधित हैं। शादाब और अरबाज के खिलाफ ग्वालटोली थाने में भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
सफर के दौरान सावधान रहें और ट्रेन के दरवाजे या खिड़की के पास मोबाइल इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतें।
📲 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए Ground Zero News को फॉलो करें।
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #GRP #KanpurPolice #CrimeNews #MobileSnatching #KanpurCentral #UttarPradeshNews #BreakingNews #रेलवे_न्यूज #कानपुर_समाचार #अपराध_समाचार