कानपुर में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार!
कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तांबे का तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 111 किलो 600 ग्राम तांबे का तार, एक अवैध तमंचा और 11,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल दो अभियुक्तों पर अलग-अलग थानों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दो आरोपियों को सेन पश्चिम पारा थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
📍 स्थान: सेन पश्चिम पारा, कानपुर नगर
ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें Ground Zero News के साथ।
.
.
#KanpurNews #KanpurPolice #BreakingNews #SenPashchimPara