
*शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वाल्टरगंज पुलिस ने भेजा जेल*
* जनपद बस्ती, 23 जून 2026*
थाना वाल्टरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0स0 144/2026 धारा 69 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत था। मामले में वांछित अभियुक्त नसीर पुत्र शफीक निवासी गन्धरिया फैज थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 23.06.2026 को मनौरी चौराहा बस्ती-बांसी मार्ग से रात 12:57 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित माननीय न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में* उ0नि0 प्रदीप कुमार पाण्डेय प्रभारी चौकी जमदाशाही, का0 अनिरुद्ध कुमार, रि0का0 रितिक अग्निहोत्री, रि0म0का0 निकिता यादव और रि0म0का0 प्रांजलि सिंह शामिल रहे। थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की सराहना हो रही है।
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'कौटिल्य का भारत'*
Basti, Basti | Jun 23, 2026