
🪔 पलवल के बाजार में व्यापारियों के बीच पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, दीपावली की शुभकामनाएं देकर बांटी खुशियां....
दीपावली के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम पलवल के मुख्य बाजार में पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान बाजार में जगह-जगह व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं, तिलक और पारंपरिक तरीके से मंत्री का स्वागत किया। गौरव गौतम ने दुकानदारों का कुशलक्षेम जाना और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंत्री ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे, सहयोग और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से सुरक्षित और स्वच्छ दीपावली मनाने की अपील भी की।
उन्होंने कहा कि पलवल के व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी मेहनत से बाजारों में रौनक बनी रहती है।
इस अवसर पर पार्षद जितेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरपाल दीक्षित, शंभू पहलवान, महिपाल दलाल, भक्ति शर्मा, पूर्व पार्षद कर्मवीर दलाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
🪔 दीपों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
#nationaltvmedia #ntvmedia #haryana #palwal #palwalnews #palwalcity
Palwal, Palwal | Nov 4, 2026