
मेरा युवा भारत रीवा की जिला सलाहकार समिति की बैठक में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने दिए निर्देश... 31 जुलाई तक डेढ़ लाख युवाओं का पंजीयन करायें.
___________________
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत रीवा की जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना पर एवं आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा विकसित भारत पदयात्रा, युवा मंडल विकास अभियान, विकसित भारत के लिए नशा मुक्त भारत, फ्लैगशिप कार्यक्रम, क्लस्टर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम, जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम, बूट कैंप, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, विकसित भारत यूथ क्लब कांक्लेव, व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट सहित स्थानीय आवश्यकता अनुसार कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि युवा कार्यक्रमों में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मेरा युवा भारत पोर्टल पर जिले के युवाओं का पंजीयन कराएं, 31 जुलाई तक डेढ़ लाख युवाओं का पंजीयन कराएं। इसमें उच्च शिक्षा विभाग, खेल एवं युवक कल्याण विभाग, आईटीआई, एनजीओ तथा अन्य संबंधित विभाग सहयोग करें। बैठक में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग अनिल दुबे, रियेक्ट संस्था के अध्यक्ष डॉ. मुकेश एंगल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP #Rewa #रीवा