
*महोबा में जन उद्योग व्यापार मंडल का जिला संपर्क कार्यालय शुरू, नई नियुक्तियों की घोषणा*
महोबा। जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने संगठन विस्तार अभियान के तहत सोमवार को महोबा में जिला संपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया। पुराने बस स्टैंड, घोड़ा चौराहा स्थित कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह चौहान "जनसेवक" ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वरिष्ठ व्यापारियों की सहमति से रणवेन्द्र प्रताप सिंह को चित्रकूट मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया। उन्हें चित्रकूट, कर्वी, बांदा, हमीरपुर और महोबा में जिला एवं नगर इकाइयों के गठन की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं रुद्रा गजिया को महोबा का जिला प्रभारी बनाया गया। उन्हें जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष तथा 51 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन का दायित्व सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह चौहान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने अगस्त माह तक सभी जिला एवं नगर इकाइयों के गठन का लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया।
Bilgram, Hardoi | Jul 29, 2026