तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: अब पिता बनने पर पुरुष सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगी 15 दिन की छुट्टी
तमिलनाडु: राज्य सरकार ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों के हित में एक बड़ा और सराहनीय फैसला लिया है। अब तमिलनाडु में पिता बनने वाले पुरुष सरकारी कर्मचारियों को भी पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री विजय के फैसले के मुताबिक, पुरुष सरकारी कर्मचारी बच्चे के जन्म से पहले या जन्म के छह महीने के भीतर 15 दिनों का पितृत्व अवकाश ले सकेंगे।
सरकार के इस फैसले से नवजात बच्चे की देखभाल में पिता की भागीदारी बढ़ेगी और मां को भी सहयोग मिलेगा। इस पहल को परिवार और बच्चों की देखभाल के प्रति सरकार का सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
अब पिता भी बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती दिनों में परिवार के साथ समय बिता सकेंगे।
#TamilNaduNews #PaternityLeave #CMVijay #BreakingNews #GovernmentEmployees