
breaking news गौंडा कस्बा को टाउन एरिया की मांग को लेकर मिले उपमुख्यमंत्री से अशोक फौजदार
गौंडा कस्बा को टाउन एरिया बनवाने को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव अशोक फौजदार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले। जिन्होंने कहा कस्बा गौंडा टाउन एरिया के पूरे मानक पूरे करता है जिसकी जनसंख्या बीस हजार वोटिंग की है कस्बा टाउन एरिया बनने के लायक है जबकि गौंडा से अन्य टाउन एरिया बनाए गए काफी छोटे एरिया के हैं जबकि हमारा गौंडा बहुत बड़ा एरिया है। जिसमें चार बैंक, हॉस्पिटल, ब्लॉक, थाना, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, राजकीय महाविद्यालय,केई इंटर कॉलेज, हाई स्कूल, जूनियर हाई स्कूल,और छोटे कुटीर उद्योग, बाजार जिसमें हर प्रकार की दुकान भी उपलब्ध हैं। उसके बाद भी गौंडा को अभी तक टाउन एरिया नहीं बनाया गया है कस्बा टाउन एरिया के पूरे मानक पूरे करता है । इसे टाउन एरिया बनाया जाए जिस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया है कि हम इसकी जांच करा कर टाउन एरिया बनाने का कार्य करेंगे। कृष्ण कुमार पत्रकारChief Minister Office Uttar PradeshAshok FouzdarBJP INDIARajat Upadhyay BJP
Koil, Aligarh | Aug 20, 2026