निरीक्षक सदानन्द सिंह बने पुलिस उपाधीक्षक, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर में मंगलवार को पुलिस विभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब निरीक्षक सदानन्द सिंह को निरीक्षक से पदोन्नत होकर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनने पर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक ने पदोन्नति प्राप्त अधिकारी सदानन्द सिंह को पद प्रतीक (स्टार) लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की अपेक्षा व्यक्त की।