तिलौथू थाना क्षेत्र के जगदेव चौक पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, डेहरी की ओर से रोहतास जा रहे अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।