Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

काउंसिलिंग के बाद मुस्कुराते हुए घर लौटे दोनों पक्ष रिवार परामर्श केंद्र ने बिखरते परिवार को बचाया, आपसी सहमति के बाद साथ रहने को राजी हुआ दम्पति #शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में टूटे परिवारों को जोड़ने की एक और कामयाब कोशिश की गई। परामर्श केंद्र में आज कुल 20 मामलों (पत्रावलियों) पर गहनता से सुनवाई की गई, जिसमें से एक दम्पति के बीच चल रहे विवाद को खत्म कराकर उन्हें सकुशल साथ विदा किया गया। 6 साल पुराना रिश्ता, जेठ की गाली-गलौज से आई थी दरार मामला थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र का है। यहाँ के एक युवक की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व हुई थी और दोनों की एक 4 वर्षीय पुत्री भी है। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी अपनी माँ के कहने पर चलती है और मायके वाले उस पर झूठे आरोप लगाते हैं, जिसके चलते पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। वहीं, जब पत्नी से बात की गई तो उसने असल दर्द बयां किया। पत्नी ने बताया कि उसे अपने पति से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन पति के बड़े भाई (जेठ) उसे गंदी गालियां देते हैं, जो उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। काउंसिलिंग के बाद मुस्कुराते हुए घर लौटे दोनों पक्ष परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर्स ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर लंबी वार्ता की। दोनों को समझाया-बुझाया गया और रिश्ते की अहमियत का अहसास कराया गया। परामर्श का सकारात्मक असर देखने को मिला और दोनों पक्षों ने अपनी गलतियों को सुधारते हुए आपसी सहमति से समझौता कर लिया। इसके बाद दम्पति को केंद्र से सकुशल और हँसते-मुस्कुराते विदा किया गया। टीम की रही सराहनीय भूमिका पारिवारिक विवादों को सुलझाने और इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने में महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, महिला आरक्षी नेहा चौहान और महिला आरक्षी रश्मि चौधरी की मुख्य भूमिका रही। #hindustankisham

Sadar, Lucknow | Jun 22, 2026

MORE NEWS