
चित्तौड़गढ़ विधायक आक्या ने अन्नपूर्णा रसोई सहित विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
भदेसर। उपखंड मुख्यालय पर रविवार को चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य अतिथि तथा आमंत्रित अतिथियों के सानिध्य में अन्नपूर्णा रसोई सहित 60 लाख के विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया।
अन्नपूर्णा रसोई का उद्घाटन चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की उपस्थिति में अतिथियों के सानिध्य में किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, मंडल अध्यक्ष हीरालाल रेबारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जैन, पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य सीमा शर्मा, सरपंच रतन कवर सहित भदेसर मंडल के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
अन्नपूर्णा रसोई के उद्घाटन के पश्चात विधायक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पहुंचे जहां पर समारोह आयोजित किया गया। समारोह का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पवन आचार्य के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। चित्तौड़गढ़ विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीविका की मांग ग्रामीण जनों की ओर से काफी समय से थी तथा इस अन्नपूर्णा रसोई से भदेसर भेरुजी आने वाले यात्रियों सहित जरूरतमंदों को इसका लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि भदेसर उनका अपना गांव है तथा यहां की हर समस्या को हल करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
समारोह के दौरान मंचासीन सभी अतिथियों का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत सत्कार किया गया। समारोह के पश्चात विधायक के द्वारा ग्रामीण जनों की समस्या भी सुनी गई तथा उनके उचित निसान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए, आभार प्रकट प्रकाश भट्ट के द्वारा किया गया।
भदेसर कस्बे की अन्नपूर्णा रसोई तथा अन्य उद्घाटन को लेकर ग्रामीण जनों में व्यापक उत्साह देखा गया तथा समस्त ग्रामीणों की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया गया।