Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान अठारह मामलों का निस्तारण किया गया आज दिनांक 06.06.2026 को लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 29 अपील आवेदनों पर जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी-सह-असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी रोहतास, निदेशक डीआरडीए, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी, प्रभारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल सासाराम-2, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल डिहरी उपस्थित रहे। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान महेन्द्र पाण्डेय, रवि कुमार, अनिरूद्ध सिंह, मानिकचन्द एवं अन्य, रीता देवी, श्यामु सेट, गिरिजा देवी, छोटु तिवारी समाजसेवी, मोद नारायण राय, विरेन्द्र राम, विश्वमोहन प्रसाद, राजेश कुमार, विकास कुमार एवं अन्य, उषा देवी, रूबी देवी, लक्ष्मीना देवी, बिटु कुमारी, शोभा देवी के शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये। बिटु कुमारी एवं लक्ष्मीना देवी द्वारा बताया गया कि विषयगत मामला वर्ष 2023 से हीं लंबित था। परन्तु, जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा प्रार्थिनी के मामले को त्वरित गति से निस्तारण किया गया। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 6, 2026