कैमूर पुलिस ने गुम हुई चार बच्चियों को भोपाल से बरामद किया
कैमूर पुलिस ने गुम हुई चार बच्चियों को बरामद कर सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया।
दिनांक 23 सितंबर को वादी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर भगवानपुर थाने में कांड दर्ज किया गया था, जिसमें बताया गया था कि 22 सितंबर को 4 बच्चियां स्कूल के लिए निकलीं पर घर वापस नहीं आईं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देशन में थानाध्यक्ष भगवानपुर एवं डीआईयू के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान से प्राप्त लोकेशन के आधार पर भोपाल स्टेशन से चारों बच्चियों को सकुशल बरामद किया।
चारों बच्चियों का माननीय न्यायालय भभुआ में बयान कराने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
Mohania, Kaimur | Sep 28, 2026