दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरलम में भले ही सामान्य से तीन दिन देर से पहुंचा, लेकिन झारखंड में मॉनसून की इंट्री पिछले साल की तुलना में पांच दिन पहले ही हो गई. मॉनसून शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी से होकर संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश कर गया. इसके साथ ही इसने जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम के कई हिस्सों को कवर भी कर लिया है. यह जानकारी शुक्रवार को मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी.
Namkum, Ranchi | Jun 13, 2026