गोरखपुर में बारिश के बाद जलभराव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सांसद रविकिशन के आवास के बाहर लंबे समय तक पानी भरे रहने को लेकर सरकार और स्थानीय व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के यूपी फेसबुक पेज पर रविकिशन के पुराने ‘गोरखपुर हमें स्पेन लगता है’ वाले बयान का जिक्र करते हुए तंज कसा गया कि बारिश के बाद ‘स्पेन उनके घर तक पहुंच गया’।आगे लिखा है, 'भाजपा सांसद का आवास ही पानी में डूब गया-अब शायद गोरखपुर को स्पेन बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी, नजारा खुद बोल रहा है।'
[Gorakhpur, Ravi Kishan]
#Gorakhpur