गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने अपने गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान शिक्षा, छात्रवृत्ति, कौशल विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के महंत अवेद्यनाथ के प्रयासों को याद किया गया। कार्यक्रम में राम जन्म सिंह की पुस्तक ‘रामकथा के प्रथम बलिदानी जटायु’ का विमोचन भी हुआ।
[CM Yogi Adityanath, Gorakhpur]
#Gorakhpur #YogiAdityanath