
#Ghazipurupdate भांवरकोल पुलिस ने 1.6 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भांवरकोल/गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 1.6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ कुण्डेसर मोड़ से शेरपुर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4:10 बजे शेरपुर कला गांव के पास एक व्यक्ति को पकड़ा गया।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मुन्ना राम उर्फ सोखा पुत्र कन्हई राम, निवासी ग्राम शेरपुर कला, थाना भांवरकोल, गाजीपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.6 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना भांवरकोल में मु0अ0सं0 215/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कमला प्रसाद, कांस्टेबल प्रशांक कुमार तथा कांस्टेबल अतुल यादव शामिल रहे।
#Ghazipur #Bhavarkol #Police #Ganja #NDPSAct #CrimeNews #GhazipurPolice #पत्रकार