#बस स्टैंड चौराहे का सामुदायिक शौचालय बंद, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी
#सिकन्दरपुर
नगर के बस स्टैंड चौराहा स्थित सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद रहने के कारण स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक स्थान पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद उसके बंद रहने से लोगों को खुले में जाने की मजबूरी बन रही है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बस स्टैंड चौराहा नगर का प्रमुख आवागमन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों और राहगीरों का आना-जाना होता है। ऐसे में सामुदायिक शौचालय का बंद रहना लोगों के लिए गंभीर असुविधा का कारण बना हुआ है।
लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से सामुदायिक शौचालय को तत्काल खुलवाने और नियमित साफ-सफाई व रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
#सिकन्दरपुर #बसस्टैंड #सामुदायिकशौचालय #शौचालयबंद #जनसमस्या #राहगीरपरेशान #दुकानदारपरेशान #नगरपालिका #सिकन्दरपुरसमाचार #बलियासमाचार #बलिया #स्थानीयसमस्या #जनताकीआवाज #स्वच्छताव्यवस्था #नगरप्रशासन