चिट्टे का इंजेक्शन लेने के बाद युवक की मौत, दोस्त पर FIR दर्ज
शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में कथित तौर पर चिट्टे का इंजेक्शन लेने के बाद एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 19 जून की रात करण और उसका दोस्त बलवंत उर्फ रवि रावत एक कमरे में थे। आरोप है कि दोनों ने एक संदिग्ध पदार्थ को पानी के साथ मिलाकर सिरिंज के जरिए इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लेने के कुछ समय बाद करण की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बलवंत उर्फ रवि रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
#Shimla #Theog #ChittaCase #HimachalNews #ठियोग #शिमला #चिट्टा #युवक_की_मौत #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #UTHimachal #NetChat