पेट्रोल-डीजल वाले हल्के मालवाहक वाहनों परभ रोक की मंजूरी
दिल्ली और एनसीआर के एचवीडी वाले जिलों में 2027 से माल ढुलाई के लिए केवल एन1 श्रेणी (3500 किलोग्राम से कम वजन) के हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति होगी और 2028 में इस नियम के दायरे में एनसीआर के अन्य सभी जिले लाए जाएंगे।
सीएक्यूएम के सदस्य सचिव तन्मय कुमार पिथोडे ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि एनसीआर के अन्य जिलों में अभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आधारभूत संरचना स्थापित किया जाना बाकी है। पिथोडे का यह बयान तब आया जब 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में सीएक्यूएम ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने की कोशिशों के तहत सीएनजी, पेट्रोल और डीजल से चलने वाले हल्के कमर्शियल वाहनों (एलजीबी) के रजिस्ट्रेशन पर चरणबद्ध तरीके से रोक लगाने की योजना को मंजूरी दी है। #Delhi #lpg #cng #disael #petrol #goverment