
उत्तराखंड: #महिला ने पहले बनाए #प्रेमी से #अवैध #संबंध! फिर मन भरा,दीन दुनिया और #पति से पकड़े जाने का डर लगा तो पति संग मिलकर कर दी प्रेमी की हत्या! अजब #प्रेम की खौफनाक #दास्तान। अस्पताल से शुरू हुआ #प्यार ,गंगा घाट पर हुआ खत्म! हमेशा ही अवैध संबंधों का होता है बुरा अंत!
अस्पताल के एक बेड से शुरू हुई पहचान कब खतरनाक इश्क में बदल गई, पता ही नहीं चला। और इस इश्क का अंजाम हुआ - कत्ल।
#बिजनौर का रहने वाला गोपाल #हरिद्वार में इलाज के दौरान एक महिला के संपर्क में आया। पुलिस के मुताबिक दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। कई बार अंतरंग संबंध भी बने। फिर गोपाल महिला के प्यार में ऐसा पागल हो गया कि महिला पर दबाव बनाने लगा कि वो अपने पति नरेंद्र और परिवार को छोड़कर उसके साथ आ जाए। धमकियां भी देने लगा।
तंग आकर महिला ने आखिर अपने पति को सब सच बता दिया। और फिर पति-पत्नी ने मिलकर एक खौफनाक प्लान बना लिया।
16 सितंबर की रात, महिला ने गोपाल को बिजनौर से हरिद्वार बुलाया। गंगा घाट ले जाया गया, शराब पिलाई गई। जब गोपाल को नशे में नींद आ गई, तो वहीं चापड़ और छुरी से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के लिए मोबाइल-पर्स गंगा में फेंक दिया और शव को दूधियाबंद के जंगल में फेंक कर फरार हो गए।
17 सितंबर की सुबह दूधियाबंद के जंगल में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। जेब से सिर्फ बिजनौर की बस का टिकट मिला, पहचान का कोई कागज नहीं। हरिद्वार पुलिस ने आसपास के जिलों में फोटो भेजी।
3 दिन बाद, 20 सितंबर को बिजनौर से आए परिजनों ने शव की पहचान गोपाल के रूप में की। बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ।
एसपी सिटी दीपक सिंह के मुताबिक, विवेचना में मिले साक्ष्यों ने पुलिस को सीधे आरोपियों तक पहुंचा दिया। 21 सितंबर को मोतीचूर रेलवे स्टेशन से नरेंद्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने पूरा सच उगल दिया।
पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार और फेंके गए मोबाइल की तलाश में गंगा घाट पर सर्च कर रही है।