देदौर ग्राम स्थित एक तालाब में मिला 27 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली। जिले के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देदौर में आज दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को समय करीब 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव स्थित तालाब में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।