फतेहाबाद में पॉलीटेक्निक कॉलेज स्टूडेंट्स के दो गुटों में गुरुवार को लात-घूंसे चले। पहले बस स्टैंड पर कहासुनी हुई। दोपहर तक विवाद नहीं सुलझा तो कॉलेज की छुट्टी के समय दोनों पक्ष में हाथापाई हो गई। दोनों में लात-घूंसे चले। वीडियो में एक युवक हाथ में दातरी लेकर दूसरे छात्रों के पीछे दौड़ता दिखाई दिया।
दोनों गुटों में एक दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद एक गुट आज दोपहर में छुट्टी के बाद कॉलेज गेट के बाहर ही खड़ा हो गया। दूसरे गुट के स्टूडेंट्स जैसे ही बाहर आए, उन्होंने धावा बोल दिया।
पहले लात-घूसों से हमला किया और बाद में एक छात्र दरांती लेकर हमला करता दिखा। वार करते हुए छात्र कहता है- ‘आज सभी का हिसाब चुकता करने आए हैं…’।
उधर, मामला सामने आने पर प्रिंसिपल ने पुलिस से आरोपी छात्रों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कKurukshetra University Kurukshetraurukshetra
#fatehabad #sirsa #hisar #tohana #haryana #college #cdlu