नूंह जिले के गांधी ग्राम घासेड़ा स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में एक युवक गांधी जी की प्रतिमा पर चढ़कर फोटो खिंचवाता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। नागरिकों ने इसे राष्ट्रीय सम्मान और महापुरुषों के प्रति असम्मान बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि वायरल तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। नूंह पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तस्वीर में दिख रहे युवकों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि पहचान होने पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी राष्ट्रीय महापुरुष की प्रतिमा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
📍 फिलहाल पुलिस वायरल तस्वीर के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।
#nationaltvmedia #palwalcity #nuhmewatnews #Nuhmewat #mewati #MahatmaGandhi
Palwal, Palwal | Jun 20, 2026