#फेफनापुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुआ 15 हजार का मोबाइल बरामद किया
#बलिया |
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल बरामदगी अभियान में थाना फेफना पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुम हुआ 01 अदद मोबाइल फोन बरामद कर स्वामी को सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न स्थानों से गुम हुए मोबाइलों की शिकायत आवेदकों द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। थाना फेफना पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल, सर्विलांस सेल बलिया व साइबर हेल्प डेस्क की मदद से लगातार खोज की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 16.07.2026 को थाना क्षेत्र से लगभग 15,000 रुपये कीमत का 01 अदद गुमशुदा मोबाइल बरामद किया गया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल स्वामी को सौंप दिया गया।
मोबाइल पाकर स्वामी ने फेफना पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
*बरामद करने वाली टीम:*
1. उ0नि0 शंकर सिंह यादव
2. का0 अश्वनी कुमार मिश्रा