
अजय जमवाल से मिली संघर्ष समिति : गुरु शरण परमार
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र जोगिंदर नगर बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के महाराष्ट्र संगठन प्रभारी अजय जमवाल से मिला l यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि अजय जमवाल दिवाली के उपलक्ष्य पर अपने निवास स्थान जोगिंदर नगर आए हैं तो संघर्ष समिति ने उनसे मिलकर अपनी माँग दोहराई कि इस संस्थान का स्थानांतरण जो कि सोलन स्थित नौणी विश्वविद्यालय किया जाना प्रस्तावित है मगर संघर्ष समिति के दवाब के चलते फिलहाल स्थगित चल रहा है पर पूर्णतः विराम लगना चाहिए इसको लेकर उनसे मध्यस्तता करने की माँग की l हालाँकि इससे पहले भी संघर्ष समिति के कई सदस्य अजय जमवाल को फोन के माध्यम से इस विषय को हल करवाने की माँग करते रहे हैं मगर अभी तक 77 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल व अभी भी इस संस्थान के मुख्य द्वार पर धरना चल रहा है की उनको जानकारी दी जा चुकी थी मगर अपने नवप्रभार क्षेत्र महाराष्ट्र में व्यस्तता के चलते वह ज्यादा गंभीरता से विभाग को कह नहीं पाए थे मगर अभी घर जाकर संघर्ष समिति ने अच्छे से सारी वृतांत उनको समझाया है कि क्यों इस संस्थान को जोगिंदर नगर में ही रहना चाहिए जो कि उनके घर के भी 100 मीटर की दूरी पर है तो उन्होंने समिति को आश्वस्त किया है कि वह कल ही दिल्ली जाकर सम्बंधित विभाग को अपने पास बुलाएंगे और इस मसले को हल करवाएंगे l इस अवसर पर संघर्ष समिति के महासचिव अजय जमवाल, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा, राम लाल वालिया, प्रदीप शर्मा, राज ठाकुर, अमर सिंह जसवाल, प्यार चंद महंत डॉ. ठाकुर आदि सदस्य मौजूद रहे l
Mandi, Mandi | Nov 11, 2026