
#पहले_जिला_स्तर_अब_राज्य_स्तर_पर_सम्मानित_हुए_कसेरा
#युवा_भामाशाह_कन्हैया_जगदीश_प्रसाद_कसेरा_को_मिला_श्शिक्षा_भूषण_सम्मान
बिसाऊ। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में बिसाऊ कस्बे के युवा भामाशाह कन्हैया जगदीश प्रसाद कसेरा को श्शिक्षा भूषण सम्मानश् से सम्मानित किया गया। सोमवार को जयपुर स्थित बिड़ला सभागार में आयोजित भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
कन्हैया कसेरा को यह सम्मान बिसाऊ कस्बे की सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय निर्माण एवं विकास कार्यों में उनके सहयोग के लिए प्रदान किया गया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके पिता जगदीश प्रसाद कसेरा तथा बिसाऊ गौशाला के संयोजक कपिलेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि कन्हैया जगदीश प्रसाद कसेरा को गत वर्ष जिला स्तर पर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया था, जबकि इस वर्ष उन्हें राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बिसाऊ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
#shekhawatiexpress #CMORajasthan #dmjhunjhunu #PMOIndia #viralpost #RajasthanNews