Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

हरियाणा में गैंगस्टरों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 22 वांछित अपराधी विदेश से लाए, 10 हजार रडार पर संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हरियाणा पुलिस ने इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग को नई दिशा दी है। गैंगस्टराें पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 22 वांछितों विदेश से प्रत्यर्पण या डिपोर्टेशन के जरिये लाए गए, जबकि 10 हजार से अधिक अभी रडार पर हैं। राज्य के संवेदनशील जिलों रोहतक, झज्जर, सोनीपत और फरीदाबाद में गठित विशेष आरजेएसएफ (रोहतक-झज्जर- सोनीपत-फरीदाबाद) यूनिट पिछले 10 वर्षों में जघन्य अपराधों में शामिल अपराधियों का विस्तृत डिजिटल डाटाबेस तैयार कर उनकी लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस का दावा है कि यह माडल अपराध होने के बाद कार्रवाई के बजाय अपराध की संभावनाओं को पहले ही खत्म करने पर केंद्रित है। पंचकूला में पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में इस पहल की प्रगति पर चर्चा की गई। गंभीर अपराधियों का डाटाबेस तैयार आरजेएसएफ यूनिट ने हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल 10,892 अपराधियों का विस्तृत डाटाबेस तैयार किया है। इसमें अपराधियों का आपराधिक इतिहास, संपर्क, सामाजिक पृष्ठभूमि और वर्तमान गतिविधियों का रिकाॅर्ड रखा गया है। जोखिम के आधार पर अपराधियों का वर्गीकरण भी किया गया है, जिससे दोबारा अपराध की आशंका वाले लोगों की पहचान आसान हुई है। गैंगस्टरों की नई भर्ती रोकने पर फोकस पुलिस का विशेष फोकस गैंग्सटरों की नई भर्ती रोकने पर है। यूनिट उन युवाओं और छोटे अपराधियों पर भी नजर रख रही है, जिन्हें संगठित गिरोह अपने नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए आधुनिक तकनीक, मानव स्रोतों और फील्ड इंटेलिजेंस का समन्वित उपयोग किया जा रहा है। तीन साल में 941 गैंगस्टर व अपराधी गिरफ्तार बैठक में हरियाणा एसटीएफ की उपलब्धियों की भी समीक्षा की गई। एसटीएफ के अनुसार वर्ष 2024 में 323, वर्ष 2025 में 470 और वर्ष 2026 में 28 मई तक 148 गैंग सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह पिछले तीन वर्षों में कुल 941 गैंगस्टर और अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 22 वांछित गैंगस्टरों को विदेश से लाया गया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हरियाणा पुलिस को सफलता मिली है। एसटीएफ गठन के बाद से अब तक 22 वांछित गैंगस्टरों को विदेशों से डिपोर्ट या प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है, जबकि 14 अन्य गैंगस्टर विभिन्न देशों में हिरासत में हैं। डीजीपी अजय सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए जिलों के बीच सूचनाओं का प्रभावी आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए, ताकि संगठित अपराध पर और अधिक प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। #पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 5, 2026

MORE NEWS

नशे के खिलाफ पंचकूला पुलिस का बड़ा प्रहार: मैदान 2.0 अभियान के तहत एक सप्ताह में हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के 7 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन-चरस बरामद

पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों का किया जा रहा  सत्यापन, 1220 विभिन्न लोकेशनों पर स्थापित लगभग 2620 सीसीटीवी कैमरों से नशा तस्करों पर नजर

मैदान 2.0 अभियान के तहत आज कालका क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान

जिला पंचकूला को नशामुक्त बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान मैदान 2.0 के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले की विभिन्न क्राइम यूनिट्स ने बीते एक सप्ताह के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग मामलों में 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया है। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 मामलों में कुल 1 किलो 594 ग्राम हेरोइन बरामद की, जबकि एक अन्य मामले में 215 ग्राम चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहन जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनैल सिंह निवासी पिंजौर, विवेक उर्फ कोटी निवासी जींद (हाल किरायेदार पिंजौर), रमन कुमार निवासी जिला कैथल, राजन बीर सिंह निवासी अमृतसर, राहुल ठाकुर निवासी हिमाचल प्रदेश, अंकित कुमार तथा वरुण ठाकुर निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई गई है।

पुलिस द्वारा केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी जा रही, बल्कि पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों का सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि दोबारा अपराध में संलिप्तता को रोका जा सके।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले में नशा तस्करी से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां लगातार दबिश, औचक रेड और विशेष चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी थाना और क्राइम यूनिट टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में आज कालका क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान भी चलाया गया।

नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पंचकूला पुलिस आधुनिक तकनीक को भी अभियान से जोड़ रही है। शहर की 1220 विभिन्न लोकेशनों पर स्थापित लगभग 2620 सीसीटीवी कैमरों को एक निगरानी तंत्र से जोड़ा गया है। पूरे शहर में पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।  जिससे संदिग्ध गतिविधियों, नशा नेटवर्क और तस्करों की आवाजाही पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगी।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन का बयान: नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। हमारा उद्देश्य केवल गिरफ्तारी करना नहीं बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। आधुनिक तकनीक, निरंतर निगरानी, खुफिया सूचना और जनसहयोग के माध्यम से पंचकूला को नशामुक्त एवं सुरक्षित जिला बनाना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान मैदान 2.0 आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।

#पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #panchkula

नशे के खिलाफ पंचकूला पुलिस का बड़ा प्रहार: मैदान 2.0 अभियान के तहत एक सप्ताह में हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के 7 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन-चरस बरामद पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों का किया जा रहा सत्यापन, 1220 विभिन्न लोकेशनों पर स्थापित लगभग 2620 सीसीटीवी कैमरों से नशा तस्करों पर नजर मैदान 2.0 अभियान के तहत आज कालका क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान जिला पंचकूला को नशामुक्त बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान मैदान 2.0 के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले की विभिन्न क्राइम यूनिट्स ने बीते एक सप्ताह के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग मामलों में 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 मामलों में कुल 1 किलो 594 ग्राम हेरोइन बरामद की, जबकि एक अन्य मामले में 215 ग्राम चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनैल सिंह निवासी पिंजौर, विवेक उर्फ कोटी निवासी जींद (हाल किरायेदार पिंजौर), रमन कुमार निवासी जिला कैथल, राजन बीर सिंह निवासी अमृतसर, राहुल ठाकुर निवासी हिमाचल प्रदेश, अंकित कुमार तथा वरुण ठाकुर निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई गई है। पुलिस द्वारा केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी जा रही, बल्कि पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों का सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि दोबारा अपराध में संलिप्तता को रोका जा सके। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले में नशा तस्करी से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां लगातार दबिश, औचक रेड और विशेष चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी थाना और क्राइम यूनिट टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में आज कालका क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान भी चलाया गया। नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पंचकूला पुलिस आधुनिक तकनीक को भी अभियान से जोड़ रही है। शहर की 1220 विभिन्न लोकेशनों पर स्थापित लगभग 2620 सीसीटीवी कैमरों को एक निगरानी तंत्र से जोड़ा गया है। पूरे शहर में पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे संदिग्ध गतिविधियों, नशा नेटवर्क और तस्करों की आवाजाही पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगी। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन का बयान: नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। हमारा उद्देश्य केवल गिरफ्तारी करना नहीं बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। आधुनिक तकनीक, निरंतर निगरानी, खुफिया सूचना और जनसहयोग के माध्यम से पंचकूला को नशामुक्त एवं सुरक्षित जिला बनाना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान मैदान 2.0 आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा। #पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 5, 2026

फायरिंग कर भागे, हाईवे पर घिरे... पुलिस की गोलियों से रुके गोदारा गैंग के शूटर
              पंचकूला पुलिस का बड़ा एक्शन: बिजनेसमैन पर हमला करने वाले शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
#panchkula #HaryanaNews #pinjoregarden #HaryanaNewsUpdate #pinjore #haryana #kalka #chandighar #chandigarh #𝐏𝐚𝐧𝐜𝐡𝐤𝐮𝐥𝐚𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 #haryanapolice

फायरिंग कर भागे, हाईवे पर घिरे... पुलिस की गोलियों से रुके गोदारा गैंग के शूटर पंचकूला पुलिस का बड़ा एक्शन: बिजनेसमैन पर हमला करने वाले शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार #panchkula #HaryanaNews #pinjoregarden #HaryanaNewsUpdate #pinjore #haryana #kalka #chandighar #chandigarh #𝐏𝐚𝐧𝐜𝐡𝐤𝐮𝐥𝐚𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 #haryanapolice

Panchkula, Panchkula | Jun 5, 2026

पिंजौर के अमरावती एन्क्लेव के लिए बड़ी सौगात, वाटर एज क्लब बनेगा आधुनिक सुविधाओं का केंद्र
           अमरावती में विकास की बड़ी खबर! वाटर एज क्लब के नवीनीकरण को मिली मंजूरी
#pinjore #pinjoregarden #HaryanaNews #HaryanaNewsUpdate #kalka #panchkula #chandighar #haryana #chandigarh #Amrawati #DLF

पिंजौर के अमरावती एन्क्लेव के लिए बड़ी सौगात, वाटर एज क्लब बनेगा आधुनिक सुविधाओं का केंद्र अमरावती में विकास की बड़ी खबर! वाटर एज क्लब के नवीनीकरण को मिली मंजूरी #pinjore #pinjoregarden #HaryanaNews #HaryanaNewsUpdate #kalka #panchkula #chandighar #haryana #chandigarh #Amrawati #DLF

Panchkula, Panchkula | Jun 5, 2026